फ़ोटो वही, फ़ाइल का आकार कम।
फ़ोटो की फ़ाइलों का आकार घटाएँ और उन तस्वीरों को रखें जिन्हें आप बार-बार देखना चाहते हैं। क्या रखना है, यह तय करने से पहले नतीजे देखें।
फ़ोटो और वीडियो कंप्रेसर
Velo iPhone और Android के लिए फ़ोटो और वीडियो कंप्रेशन ऐप है। अपने डिवाइस पर फ़ाइलों का आकार घटाएँ, एक साथ कई फ़ाइलें प्रोसेस करें और नतीजे देखकर तय करें कि मूल फ़ाइलें हटानी हैं या नहीं।
मुफ़्त शुरू करें। ज़रूरत पड़ने पर ऐप में अपग्रेड करें।
iPhone और Android के लिए
थोड़ी कम जगह। ढेर सारी नई संभावनाएँ।
फ़ोटो और वीडियो आपके डिवाइस पर ही प्रोसेस होती हैं।
कई फ़ोटो और वीडियो एक साथ कंप्रेस करें।
मूल फ़ाइलें हटाने से पहले नतीजे देखें।
कम जगह घेरें, ज़्यादा यादें रखें
एक लंबे वीडियो से लेकर ढेर सारी फ़ोटो तक, जगह बनाएँ—यह तय किए बिना कि कौन-सी यादें मिटानी हैं।
फ़ोटो की फ़ाइलों का आकार घटाएँ और उन तस्वीरों को रखें जिन्हें आप बार-बार देखना चाहते हैं। क्या रखना है, यह तय करने से पहले नतीजे देखें।
बड़े वीडियो को सेव और शेयर करना आसान बनाएँ। फ़ाइल के आकार और क्वालिटी के बीच संतुलन के लिए अपनी कंप्रेशन सेटिंग चुनें।
एक साथ कई फ़ाइलों पर काम करें। Pro के साथ फ़ोल्डर कंप्रेस करें और कंप्रेशन हिस्ट्री में अपने नतीजे देखें।
तीन आसान कदम
वे फ़ोटो, वीडियो या फ़ोल्डर चुनें जिनका आकार आप कम करना चाहते हैं।
अपनी फ़ाइलों के लिए उपयुक्त कंप्रेशन सेटिंग चुनें। फिर Velo को आपके डिवाइस पर काम करने दें।
कंप्रेस की गई फ़ाइलें देखें। मूल फ़ाइलें तभी हटाएँ जब आप नतीजों से संतुष्ट हों और ज़रूरी बैकअप रख चुके हों।
कितनी जगह बचेगी, यह आपकी फ़ाइलों और सेटिंग पर निर्भर करता है। मूल फ़ाइल और कंप्रेस की गई कॉपी दोनों रखने पर अतिरिक्त स्टोरेज इस्तेमाल होती है।
आपके फ़ोन पर। आपके नियंत्रण में।
Velo आपकी फ़ोटो और वीडियो को आपके डिवाइस पर ही कंप्रेस करता है। कंप्रेशन के लिए इन्हें हमारे सर्वर पर अपलोड नहीं किया जाता। मूल फ़ाइलों का क्या करना है, यह भी आप तय करते हैं।
हमारी गोपनीयता नीति पढ़ेंजानना अच्छा है
हाँ। आप मुफ़्त कंप्रेशन फ़ीचर से शुरुआत कर सकते हैं। Pro में फ़ोल्डर कंप्रेशन और इस्तेमाल की बढ़ी हुई सीमाओं सहित ज़्यादा विकल्प मिलते हैं। उपलब्ध प्लान और आपके क्षेत्र की कीमतें खरीदारी से पहले ऐप में दिखाई जाती हैं।
कंप्रेशन से क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। नतीजा मूल फ़ाइल, फ़ॉर्मैट और सेटिंग पर निर्भर करता है। कुछ भी हटाने से पहले कंप्रेस की गई फ़ाइल का प्रीव्यू देखें और ज़रूरी मूल फ़ाइलों का बैकअप रखें।
कंप्रेस की गई कॉपी सेव करने से मूल फ़ाइल नहीं हटती। नतीजा जाँचने के बाद आप तय कर सकते हैं कि मूल फ़ाइल हटानी है या नहीं। हटाई गई फ़ाइलें भी ‘हाल ही में हटाए गए’ या ‘ट्रैश’ में तब तक रह सकती हैं जब तक आप उन्हें वहाँ से भी नहीं हटा देते।
आपकी फ़ोटो और वीडियो आपके डिवाइस पर कंप्रेस होती हैं। प्रोसेसिंग के लिए उन्हें हमारे सर्वर पर अपलोड नहीं किया जाता। अकाउंट डेटा, खरीदारी और सेवा से जुड़े अन्य डेटा के बारे में जानने के लिए गोपनीयता नीति देखें।
Velo, App Store और Google Play पर उपलब्ध है। डिवाइस की मौजूदा आवश्यकताओं और उपलब्ध फ़ीचर के लिए अपने स्टोर पर ऐप का पेज देखें।
अपनी अगली याद के लिए जगह बनाएँ
Velo डाउनलोड करें और सबसे ज़्यादा जगह घेरने वाली फ़ाइलों से शुरू करें।